◼️श्रीचंद शर्मा की ऐतिहासिक मतों से पुनः जीत निश्चित हैः बलप्रीत सिंह
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह सोमवार को मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी व प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के नामांकन में शामिल हुए। नामांकन प्रक्रिया से पूर्व उनके दादरी;ग्रेटर नोएडा, स्थित निवास एवं कॉलेज परिसर में आयोजित हवन-पूजन में शामिल होकर सरदार बलप्रीत सिंह ने ईश्वर से उनकी प्रचंड विजय और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात उनके साथ दादरी से मेरठ नामांकन के लिए प्रस्थान किया।
सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे हितैषी और ओजस्वी वक्ता श्रीचंद शर्मा का यह नामांकन क्षेत्र के विकास और शिक्षकों के मान-सम्मान को और अधिक सुदृढ़ करेगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित ऊर्जावान कार्यकर्ताओं और शिक्षकों के जोश ने साबित कर दिया कि उनकी जीत निश्वित है। श्रीचंद शर्मा पुनः को ऐतिहासिक व भारी मतों से विजयी बनाने के लिए हम सब पूरी निष्ठा के साथ जुटे हैं।