रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह व तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। पेंशनर्स ने परिवार सहित दोनों पर्व के उत्सव के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी । सावन के लोकगीत- “सितारों लगी ओढ़नी मँगा दे सजना” सहित अन्य कजरी गीतों ने समाँ बांध दिया। साथ ही महिलाओं ने मनभावन कजरी और लोकनृत्यों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ जिसमें नंदिनी कृष्ण कांत को तीज क्वीन के खिताब से सम्मानित किया गया।
नीता भार्गव प्रथम रनर अप व रितु गर्ग द्वितीय रनर अप रहीं। मंच का मनमोहक संचालन साहित्यकार रेनू “अंशुल” द्वारा किया गया। कनिका अग्रवाल द्वारा हस्त निर्मित सजावटी सामान का स्टाल भी सजाया गया। पेंशनर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष डी के अरोरा व सचिव ए के वार्ष्णेय ने सभी प्रतिभागी कलाकारों रंजना गुप्ता, लता वाष्णेय, इंदु आचार्य, प्रीति मांगलिक, अनुराधा अरोरा, बीना अग्रवाल, कीर्ति गुप्ता, नमिता जैन, सुषमा सिंह, रमा गुप्ता, उमा अग्रवाल, मीनू गोयल , संतोष, सुषमा आदि का आभार व्यक्त किया।