पैराडाइस क्लब द्वारा तीज उत्सव तरिणी का आयोजन धूमधाम से किया गया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- पैराडाइस क्लब द्वारा तीज उत्सव तरिणी का आयोजन धूमधाम से किया गया। क्लब की सदस्याओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारेाह का उदघाटन दीप्ति मित्तल ने गणेश वंदना के साथ किया। अनीता वंदना द्वारा घूमर, कोमल व दीप्ति द्वारा देशभक्ति गीत, नूतन और विजेता ने बागा मे मोर बोले, रेनू और अल्का द्वारा राधा कृष्ण की अनुपम छटा नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई।  आयी बरखा बाहर, पिया मिलन को गई और उत्सव के थीम साजन नौका और सावन के गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए। 

दो लफ्जों की है ये कहानी गीत आकर्षण का केंद्र रहा। रेनू अग्रवाल-योगेश, गति गर्ग-ऋषि, अनिल निवेटिया- अनीता, वंदना- आशुतोष, अलका-नवीन, विजेता- नरेंद्र, डॉ मधु पोद्दार-डॉ आर के पोद्दार, रजनीकांत- पूनम, शालिनी- उत्तम अग्रवाल, मोहिनी-विकास आनंद की जुगल जोड़ियों ने थीम के अनुसार नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। रीेचक खेलों के विजेता ऐश्वर्या वशिष्ठ, अनिल निवेटिया, नवीन गुप्ता व नीरज कंसल रहे। सभी प्रतिभागियो को उपहार देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक मेघना बंसल व अध्यक्ष मीनाक्षी बंसल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत तथा सचिव वंदना श्रीवास्तव ने सभी का धन्यवाद किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post