हरिद्वार स्थित चिन्योट भवन में 45वां दो दिवसीय वार्षिक उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संपन्न





रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- हरिद्वार नगरी के जोधामल रोड बिरला घाट स्थित चिन्योट भवन मे दो दिवसीय ‌45 वऻ वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चिन्योट भवन में ‌ वार्षिक उत्सव अवसर पर भजन संध्या व कीर्तन सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‌ वृंदावन से आए प्रसिद्ध भजन गायक राधेदास ‌द्वारा भजन प्रस्तुति की गई। जिसमें चिन्योट बिरादरी तथा अन्य श्रद्धालुओं द्वारा भजन व कीर्तन का आनंद प्राप्त किया।          

भवन के एडिशनल जनरल सैक्टरी अविनाश विनायक ने‌ ‌चिनियट भवन में 3 व 4 मई‌ में आयोजित कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चिनयोट भवन जो कि हमारे बुजुर्गों ने हरिद्वार में वृक्ष के रुप में जो भवन का निर्माण किया था। वह आज‌ विराट वटवृक्ष का स्वरुप ले चुका है।
चिन्योट ‌भवन में आयोजित वार्षिक उत्सव अवसर पर दिनांक 3 मई को भवन में वृन्दावन से आये भजन सम्राट राधे दास द्वारा भजन प्रस्तुत कर चिनयोट निवासियों को आनन्दित किया। भवन के सहायक भवन मन्त्री सुधीर विनायक औेर सीनीयर डिप्टी चेयरमैन सुनील मग्गों ने भी भजनों द्वारा सभी को आनन्दित किया।                                         
हरिद्वार में चिन्योट भवन में वार्षिक उत्सव अवसर पर 4 मई को चैयरमेन विजय विनायक व‌ चिन्योट बिरादरी के पदाधिकारी द्वारा हवन यज्ञ किया गया। तत्पश्चात अर्धवार्षिक मीटिंग हुई जिसमें चैयरमैन विजय विनायक ‌द्वारा चिन्योट बिरादरी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में बताया तथा भविष्य में बिरादरी द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। 

जनरल सैक्टरी  सुरेश विज,कोषाध्यक्ष उमेश खन्ना और भवन मन्त्री राजीव विज द्वारा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के समापन पर चैयरमेन विजय विनायक द्वारा वार्षिक उत्सव दिवस पर आए हुए सभी सम्मानित चिन्योट बिरादरी के सदस्यों का आभार प्रकट किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post