रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- प्रमुख शिक्षाविद व समाजसेवी अशोक त्यागी को प्रतिभा नारायण वेलफेयर एजुकेशनल सोसायटी वाराणसी का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके संस्था का अध्यक्ष बनने के बाद से उन्हें गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, मेरठ, वाराणसी आदि शहरों से बधाई व शुभकामनाएं मिल रही हैं। अशोक त्यागी को सोसायटी की वाराणसी में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। संस्था की अध्यक्ष व आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ राजुल सिंह ने स्वयं उनको अध्यक्ष बनाए जाने के नाम का अनुमोदन किया जिसे सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।
डॉ राजुल सिंह ने बताया कि अशोक त्यागी विलार्ड पब्लिक स्कूल, मदर्स प्राइड एकेडमी वसुंधरा, विलियम पब्लिक स्कूल प्रहलादगढी वसुंधरा व विलार्ड एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्रीनगर मेरठ के संस्थापक हैं और उनके कुशल नेतृत्व में ये सभी स्कूल वर्षो से संचालित हो रहे हैं। अशोक त्यागी समाज सेवा के कार्यो में भी हमेशा आगे रहते हैं। अतः उनके अध्यक्ष बनने से संस्था शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक सेवा कार्य कर सकेगी। अशोक त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वे नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प के साथ प्रतिभा नारायण वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी वाराणसी को नए शिखर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।