रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- एच-ब्लॉक, गोविंदपुर स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘ऊर्जा उत्सव’ का शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता एक सप्ताह तक चलेगी। प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों के लिए विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इनमें हुला हूप रेस, कोन रेस, नीडल रेस एवं बोरी दौड़ जैसी मनोरंजक गतिविधियाँ शामिल रहीं। बच्चों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया और खूब आनंद उठाया। मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह, विद्यालय के डायरेक्टर संदीप रूहेला, प्रदीप रूहेला, चेयरमैन पी.एस. रूहेला, प्रधानाचार्या मोनिका सक्सेना आदि भी मौजूद रहे।