रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर बल्लेबाजों व गेदबाजों दोनों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है


◼️गाजियाबाद की क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने के लिए ग्राउंड पर हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड ने उच्च स्तरीय सुविधाओं के चलते अपनी अलग पहचान बनाई है। इससे टीमों और खिलाड़ियों को बेहतरीन क्रिकेट अनुभव प्राप्त हो रहा है। रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड के निदेशक अमन त्यागी व केलविन ने बताया कि रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड को इस प्रकार से तैयार किया गया है कि शहर की क्रिकेट प्रतिभा को तराशा जा सके। ग्राउंड का बेहतरीन विकेट शानदार बाउंस एवं अच्छी गुणवत्ता वाला है, जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार है। इससे बल्लेबाजों व गेंदबाजों दोनों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। ग्राउंड का आउटफील्ड हरी-भरी घास से सुसज्जित, सुंदर एवं साफ-सुथरा है। 

ग्राउंड पर होने वाले प्रत्येक मैच की पूरी वीडियो कवरेज एवं लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा है। प्रत्येक मैच को समाचार पत्रों में कवरेज कराने का विशेष प्रयास किया जाता है। ग्राउंड पर कैंटीन सुविधा भी है, जिसमें खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए खाने-पीने एवं जलपान की व्यवस्था उपलब्ध रहती है।  पानी, नींबू पानी एवं ग्लूकोज के साथ कूलर, पंखे, मोबाइल चार्जिंग, योग्य अंपायर एवं प्रैक्टिस मैच क सुविधा भी उपलब्ध है। ग्राउंड का साइज लगभग 65 × 57 यार्ड है। अमन त्यागी व केलविन ने बताया कि हमारा प्रयास है कि हर टीम को बेहतरीन विकेट, शानदार आउटफील्ड, अच्छी सुविधाएं और उचित कीमत पर यादगार क्रिकेट अनुभव मिले। क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, एक जुनून है और रेड एपल इस जुनून को बेहतरीन अनुभव में बदलने का प्रयास करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post