गुरुकुल द स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन हुआ




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गुरूकुल द स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन धूमधाम से हुआ। बाल वाटिका से बाल वाटिका-2 तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रिश्तेः जो अनमोल हैं शीर्षक से समारोह मनाकर दादा-दादी और नाना-नानी के प्यार को बच्चों के बचपन की सबसे खूबसूरत धरोहर बताया। 300 से अधिक दादा-दादी एवं नाना-नानी की उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया। 

रोचक खेलों, संगीतमय गतिविधियों और विशेष नृत्य प्रस्तुति ने समारोह की रौनक बढ़ा दी। दादा-दादी एवं नाना-नानी ने अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को सभी के साथ साझा किया, जो न केवल बच्चों के लिए सीख और प्रेरणा का स्रोत बने, बल्कि सभी के लिए भी यादगार पल बन गए। समारोह का समापन सामूहिक संगीतमय प्रस्तुति से हुई, जिसने समारोह की स्मृतियों को और भी मधुर बना दिया। 

स्कूल के प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने कहा कि दादा-दादी, नाना-नानी का अनमोल प्यार बच्चों क्रे भविष्य की नींव होता है। दादा-दादी, नाना-नानी बच्चों को मजबूत बनाकर उनके जीवन को सफल बनाने में बअहम भूमिका निभाते हैं। बच्चों के जीवन में दादा-दादी एवं नाना- नानी के अमूल्य योगदान, उनके अनुभवों और जीवन.मूल्यों के महत्त्व को दर्शान के लिए ही ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post