रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- वैशाली सेक्टर-3 स्थित सीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ड्रीम-100 ताइक्वांडो चे।पियनशिप में रैना अकादमी, राजनगर, के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 पदक जीतकर अकादमी का नाम रोशन किया। द ड्रीम स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में अथर्व, वंश, काशिका और विहान स्वर्ण पदक, आध्या, आयुष, पिहू और अंश ने रजत पदक तथा उदित और प्रणव ने कांस्य पदक जीता।
अकादमी के प्रशिक्षकों ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास, कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। रैना अकादमी के निदेशक दिनेश रैना ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया।