रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- दिल्ली के सैनिक फार्म स्थित स्पोर्ट एन मोर में आयोजित जिला स्तरीय बाल खेल एवं आत्मरक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम 2026 में रैना अकादमी, राजनगर, गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वर्ण एवं रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में रैना अकादमी के विराट, प्रणव, आयुष, पिहू, काशिका और आध्या ने स्वर्ण पदक जीतकर अकादमी का गौरव बढ़ाया। वहीं अथर्व पवनी,अथर्व और आर्या ने रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अकादमी के निदेशक दिनेश रैना ने अकादमी के बच्चों की यह सफलता उनकी नियमित मेहनत, समर्पण और अनुशासित प्रशिक्षण का परिणाम है। अकादमी भविष्य में भी खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करती रहेगी। रैना अकादमी की इस उपलब्धि पर प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।