मुनेश सैन की 13वीं पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि




विशाल वाणी.....✍🏻

गाजियाबाद :- श्रद्धांजलि सभा के संबंध में समाजसेवी बाबू लाल सैन ने बताया कि चौधरी भवन निकट जैन मंदिर, कवि नगर गाजियाबाद में मेरी पत्नी मुनेश सैन की 13वीं पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में दूर-दराज से आए सम्मानित सैन बंधुओं ने शामिल होकर बड़ी शिद्दत के साथ मेरा और मेरे परिवार के बच्चों का हौसला बढ़ाया और आशीर्वाद दिया।

श्रीमती मुनेश देवी के चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने में हजारों की संख्या में पुरुष और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समाज के अलावा बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज जाटव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम सैन, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री के साथ आए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस दुखद घटना को सहन करने की शक्ति प्रदान की।

इसके अलावा समाज के वरिष्ठ नेता इंडियन जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेरे छोटे भाई विनेश ठाकुर ने कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर अंत तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, उन्होंने मेरे दुख को समझा और मुझे व मेरे बच्चों को इस असहनीय घटना को सहन करने के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गाजियाबाद विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजीव शर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए समाज के हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

श्रद्धांजलि सभा में आए हुए सम्मानित भाइयों ने 2 मिनट का मौन रखा और पांच गायत्री मंत्रों का उच्चारण किया। श्रद्धांजलि सभा में म्यूजिकल तरीके से गायत्री मंत्रों के द्वारा जीवन से लेकर मृत्यु तक का विस्तारपूर्वक गायक प्रवीण कुमार उर्फ पिंटू सैन के द्वारा अपनी वाणी से सभी को मंत्रमुग्ध किया गया। परमात्मा में लीन होकर सभी ने भजन सुने।

मेरे बेटे संजीव कुमार सैन, नरेंद्र कुमार सैन, पोते धैर्य सैन, अनिमेश सैन, केवीश सैन, तेजस सैन, रिद्धिमा सैन, बेटी अनामिका सैन, पूनम सैन, दामाद अंकित सैन, पुनीत सैन, पुत्रवधू विशाखा सैन, मीनाक्षी सैन, बहन सत्तो देवी सैन, जीजा बाबूराम सैन सभी ने पूज्य श्रीमती मुनेश देवी के चित्र पर तिलक लगाकर और गुलाब की माला पहनाकर श्रद्धांजलि देते हुए गुलाब के फूल अर्पित किए।

Post a Comment

Previous Post Next Post