रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गुरु नानक सिमरन सभा, भूड़ भारत नगर द्वारा धन धन श्री गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को लाईनपार क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बडी संख्या में संगत शामिल हुई। प्रभात फेरी लाईनपार क्षेत्र के प्रमुख मार्गाे से होते हुए वापस गुरूद्वारे पर ही आकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी का रास्ते में संगत द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया।
प्रभात फेरी जे ब्लॉक विजय नगर, विजय नगर थाना, ई ब्लॉक, डी ब्लॉक, सी ब्लॉक, एल ब्लॉक, एफ ब्लॉक, चाणक्य चौक आदि से होकर गुजरी। मार्ग में संगत द्वारा लंगर सेवा, फल सेवा एवं जल सेवा के अनेक स्टॉल लगाए गए। संगत ने सतनाम श्री वाहेगुरु के जाप व शबद-कीर्तन से पूरा लाईनपार क्षेत्र ही गुरूमय कर दिया। गुरूद्वारा के प्रधान सरदार जोगेंद्र सिंह ने बताया कि गुरूद्वारे में गुरु नानक देव के 556 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 5 नवंबर को सुबह और शाम दोनों समय विशेष कीर्तन दरबार आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद गुरू का लंगर अटूट बरतेगा।
भाजपा अल्पंसख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से हमें गुरु जी के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलती है। यशमीत सिंह ने बताया कि 5 नवंबर को गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरूद्वारे में संुबह-शाम आयोजित होने वाले कीर्तन दरबार शहर भर की संगत भाग लेगी।