रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- प्रोजेक्ट री-लीफ द्वारा शिव नादर स्कूल नोएडा के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को वेब सिटी में पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया। पौधरोपण कार्यक्रम का उदघाटन क्षेत्रीय वन अधिकारी निमी कुचिया व वनरक्षक निशांत ने किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी निमी कुचिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आना होगा। प्रदूषण की समस्या को अधिक से पौधे लगाकर ही समाप्त सकता है।
प्रोजेक्ट री-लीफ से जुडे बच्चे पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चला रहे हैं। उनके इस अभियान से बडे भी प्रेरणा लेंगे और वे भी अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित होंगे। वनरक्षक निशांत ने कहा कि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए हमें पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी होगी। संस्था के अध्यक्ष आर्यमन बर्मन, गायत्री र्जैन व सदस्य उत्कर्ष अग्रवाल, अंशु शर्मा, दीपा रंगनाथ व कृष्णन ने पौधरोपण किया और बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।