रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- एमेच्योर स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के सहयोग से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 3 स्थित सेंट टेरेसा स्कूल में एमेच्योर स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के सहयोग से प्रथम 10 X एमेच्योर शूटिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता के पहले दिन बड़ौत, बागपत, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों से 80 निशानेबाजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उदघाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या नविता सिंह, विद्यालय के निदेशक क्षितिज खन्ना, राजा रमन खन्ना, एमेच्योर स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता ने किया।
ऑपरेशनल हेड नंदिनी रावत, हेड कोच गौरव चौधरी, मैनेजर मुनींद्र त्यागी, रेंज ऑफिसर कपिल चौधरी तथा सेंट टेरेसा स्कूल के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष यतीश टोंगर आदि भी मौजूद रहे। पहले दिन एनआरए पिस्टल, एनआरए राइफल, आईएसएसएफ पिस्टल एवं आईएसएसएफ राइफल स्पर्धाओं में पुरुष एवं महिला, जूनियर बालक-बालिका, यूथ पुरुष एवं महिला, सब-यूथ पुरुष एवं महिला तथा मास्टर पुरुष एवं महिला वर्ग के अलावा लिटिल चौंप स्टैंडिंग एवं लिटिल चौंप सिटिंग बालक एवं बालिका वर्गों में भी मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता 13 सितंबर तक सेंट टेरेसा स्कूल के परिसर में होगी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।