टीम टाइटन ने एलीट स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड में एलीट स्ट्राइकर्स व टीम टाइटन के बीच 20 ओवर का मैच खेला गया। मैच में टीम टाइटन 7 विकेट से विजयी रही। मैच में टॉस एलीट स्ट्राइकर्स ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 19.1 ओवर में 195 रन बनाकर आउट हो गई। आदित्य कुशवाहा ने 37 गेंद पर 5 छक्कों व 5 चौकों की मदद से 67 रन बनाए। अंकित त्रिपाठी ने 35 व रितेश यादव ने 28 रन का योगदान दिया। टीम को 43 अतिरिक्त रन भी मिले। 

आकाश ठाकुर ने 4 ओवर में 19 रन देकर व शिवम ने 2 ओवर में 36 रन देकर 3-3 विकेट लिए। टीम टाइटन ने 17.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 197 रन बनाकर मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। शिवम ने 53 गेंद पर 6 चौकों व 9 छक्कों की मदद से नाबाद 107 रन की शतकीय पारी खेली। कप्तान कृष्णा ने 26 व साजन ने 18 रन का योगदान दिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले शिवम को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post