◼️एक गोल्ड समेत 6 पदक जीतकर स्कूल, जनपद के साथ उत्तर प्रदेश का नाम भी रोशन किया
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- 10वीं सब-जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप में गुरूकुल द स्कूल ने शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का गौरव बढाया। कोच मंजू नायाल के नेतृत्व में स्कूल के बच्चों ने एक गोल्ड मेडल समेत 6 पदक अपने नाम किए। लुधियाना में 4 सितंबर से 6 सितंबर तक आयोजित चैंपियनशिप में स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा आद्या चौहान ने स्वर्ण पदक जीता। कक्षा चार की राध्या सिंह ने रजत पदक जीता। वहीं कक्षा 6 की हुमैरा चौधरी व पूर्णा भारद्वाज, कक्षा 9 की अविका सिंह व क्लैरिसा खुटैल ने कांस्य पदक जीता।
सोमवार को स्कूल पहुंचने पर सभी पदक विजेताओं का स्वागत किया गया। स्कूल के निदेशक सचिन वत्स व प्रिंसिपल गौरव बेदी ने कहा कि चैंपियनशिप में देश भर से खिलाडि़यों ने भाग लिया। उन सबके बीच स्कूल के खिलाडि़यों ने अपनी उपलब्धि से अपने स्कूल व जनपद ही नहीं उत्तर प्रदेश का भी नाम रोशन किया। उन्होंने कोच व शारीरिक शिक्षा विभाग की कोर्डिनेटर मंजू नायाल को भी बधाई दी और कहा कि उनके मार्गदर्शन ने ही बच्चों को सफलता की राह दिखाई है।