आरम्भ द गुरुकुल प्री-स्कूल में बाल गणेशोत्सव का का आयोजन हुआ


◼️कहानी, भूमिका-अभिनय और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों ने भगवान गणेश के जीवन के बारे जाना 


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- अवंतिका एक्सटेंशन स्थित आरम्भ द गुरुकुल प्री-स्कूल में बाल गणेशोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजित किया गया। स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे सुंदर पारंपरिक परिधानों में विद्यालय पहुंचे और विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय परिसर को फूलों, रंगों और गणपति बप्पा से संबंधित सुंदर सजावटी सामग्री से सजाया गया। बच्चों ने “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से सभी के अंदर भक्ति व उत्साह का संचार कर दिया। कहानी, प्रश्नोत्तर, भूमिका-अभिनय, कला, संगीत, नृत्य के माध्यम से बच्चों को भगवान गणेश के बारे में बताया गया। 

विद्यालय की डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्या वरुणा गोयल व हेड ऑफ स्कूल एवं मैनेजमेंट प्रतिनिधि साक्षी गुप्ता ने कहा कि गणेशोत्सव का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ उनमें आज्ञाकारिता, एकाग्रता, धैर्य, बुद्धिमत्ता जैसे गुण पैदा करना व माता-पिता के प्रति सम्मान जैसे संस्कार विकसित करना था। प्रसन्नता से सराबोर रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पर्व मनाना नहीं, बल्कि छोटे बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं तथा भगवान गणेश के जीवन से जुड़े मूल्यों से रोचक एवं अनुभवात्मक तरीके से परिचित कराना था। प्रसाद वितरण के साथ गणेशोत्सव का समापन हुआ। मैनेजर मुनिंदर त्यागी, शिक्षिका सुनीता चौहान आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post