इस्कॉन गाजियाबाद एवं सेतु 100 द्वारा आयोजित हरे कृष्ण क्विज के विजेताओं को चेक देकर सम्मानित किया गया


◼️जल्द ही देश भर में श्रीमद भागवत गीता क्विज़ का आयोजन किया जाएगा 



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- इस्कॉन गाजियाबाद व सेतु 100 द्वारा संयुक्त रूप से श्रीकृष्ण जनमाष्टमी पर्व पर   हरे कृष्ण क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। क्विज का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को कुसुम गोयल डॉ संतोष सरस्वती विद्या मंदिर राजनगर में हुआ जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि इस्कॉन गाजियाबाद के अध्यक्ष आदिकर्ता दास, विशिष्ट अतिथि नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी एकता मिश्रा, गोविंद मोहन दास, रूकमणि कृष्ण प्रभु, सेतु 100 के संस्थापक सुमित अग्रवाल व संजय ने तीन वर्गो में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को चेक व प्रमाण पत्र देकर सम्मािनत किया। 

वर्ग ए में विजेता अनमोल को 11 हजार, दूसरे स्थान पर रहे श्रीजित 5100, तीसरे स्थान पर रही हर्षिता को 3100, वर्ग बी के विजेता विशाल को 21 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले अभिषेक को 11 हजार, तीसरे स्थान पर रहने वाले कार्तिक को 5100, तीसरे वर्ग के विजेता देवांश को 31 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले विवेक को 21 हजार, तीसरे स्थान पर रहने वाली सांभवी को 11 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। आदिकर्ता दास ने कहा कि ऐसे आयोजन से ही देश की युवा पीढी का सही मार्गदर्शन कर उन्हें भटकने से बचाया जा सकता है। गोविंद मोहन दास ने कहा कि युवा अपने देश की संस्कृति, धर्म, विरासत को जानेंगे, तभी हमारा देश विश्व गुरू बनेगा व विकसित भारत का सपना साकार होगा। 

संतु 100 के संस्थापक सुमित अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही श्रीमदभागवत पर क्विज का आयोजन किया जाएगा। हरे कृष्णा क्विज के आयोजक दयालु कन्हाई  प्रभु ने बताया कि क्विज के पहले राउंड में देश भर से 4 हजार से अधिक बच्चों व युवाओं ने भाग लिया। इनमें से 150 का चयन दूसरे राउंड के लिए किया गया और दूसरे राउंड के विजेताओं को रविवार को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post