रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गोविंदपुरम स्थित हैप्पी आवर्स स्कूल फॉर गर्ल्स में नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षिकाओं को स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बताया गया और मिशन को सफल बनाने के लिए स्वयं भी सहयोग करने व अन्य लोगों को भी सहयोग हेतु प्रेरित करने का आहवान किया गया। नगर निगम के जोनल ऑफिसर डेविड सिंह ने शिक्षिकाओं को 4 प्रकार के वेस्टेज के बारे में भी बताया गया।
उन्होंने शिक्षिकाओं से कहा कि प्रदूषण पर अंकुश के लिए प्लास्टिक का प्रयोग ना तो खुद करें और ना ही परिजनों या परिचितों को करने दें। स्कूल के प्रबंधक प्रद्युम्न जैन व प्रधानाचार्या मधु वर्मा ने कहा कि स्वच्छता में ही स्वस्थता का वास होता है। अतः स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए स्वच्छ व स्वस्थ भारत के निर्माण में सहयोग करना हम सभी का कर्त्तव्य है। नगर निगम की टीम में नवीन, जतिन, अनमोल, दीपांशु, सोहम आदि भी शामिल थे।