रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। मेले का उदघाटन स्कूल के चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह व प्रधानाचार्या धर्मजीत कौर ने किया। सरदार जोगेंद्र सिंह व प्रधानाचार्या धर्मजीत कौर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। साथ ही उनका आत्मविश्वास बढता है, जिससे उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हेाती है।
स्कूल के निदेशक सरदार बलप्रीत सिंह ने बताया कि मेले में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने फैशन शो व रंारंग कार्यक्रमों से जहां अपनी प्रतिभा दिखाई, वहीं सभी का दिल जीत लिया।ं स्कूल के बच्चों ने मनांेरंजक खेलों के अलावा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाकर अपनीअ पाक कला का प्रदर्शन भी किया। सरदार बल्रप्रीत सिंह ने बताया कि मेले में लकी ड्रॉ भी निकाला गया और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।