रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार एस पी सिंह ने बंगाल चुनावों में भाजपा की जीत पर ख़ुशी जताते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल में पूर्ण रूप से तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली व घुसपैठियों को संरक्षण प्रदान करने व सनातन संस्कृति का घोर विरोध करने वाली ममता दीदी से इस बार के विधानसभा चुनावों में जनता ने भाजपा की छवि और विचारधारा से प्रभावित होकर जरा सी भी ममता नहीं दिखाई, ममता दीदी को सत्ता से बेदख़ल करने में। श्री सिंह ने कहा कि बंगाल की जीत के लिए शीर्ष नेतृत्व ने सभी मोर्चों को एकजुट कर कुशलता और बेहतर रणनीति से जनता को वास्तविकता से रूबरू कराया और उन्हें बेहतर बंगाल बनाने का विश्वास दिलाया। सही मायनों में यह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत है।