रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- शाहपुर बम्हैटा स्थित किसान आदर्श हायर सैकेंडरी स्कूल के छात्र विराट यादव ने 70 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। व्यायाम शिक्षक जितेंद्र तितौरिया ने बताया कि देवरिया स्थित पीएश्री राजकीय इंटर कॉलेज में 25 से 29 सितंबर तक 70 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विराट यादव ने मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अंडर 14 सब जूनियर के 52 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जनपद के साथ मेरठ मंडल का भी नाम रोशन किया। कांस्य पदक जीतने पर बुधवार को विद्यालय आगमन पर विराट यादव का जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय प्रबंधक अशोक कुमार यादव ने विराट यादव को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यकारी प्रधानाचार्य राम सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य महेश चंद शर्मा, शिक्षक अनुज कुमार, प्रीति रानी, कुमदलता सिंह, अनीता पांडेय आदि ने भी उनका स्वागत किया।