बोल्ड बैंडिटस की ब्रेव बीस्टस पर रोमांचक जीत




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्टीमेट राइवलरी सीरिज में बोल्ड बैंडिटस ने ब्रेव बीस्टस को रोमांचक मैच में 6 रन से हराया। बोल्ड बैंडिटस के 204 रन के जवाब में ब्रेव बीस्टस 198 रन ही बना पाई। बोल्ड बैंडिटस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व निर्धारत 20 ओवर में 9 विकेट पर 204 रन का स्कोर बनाया। उज्जवल त्यागी ने सबसे अधिक नाबाद 44 रन बनाए। 

रोहित ने 40 रन व अभिषेक सिंह ने 36 रन का योगदान दिया। रविश वर्मा व अवि भारद्वाज ने 2-2 विकेट लिए। रविश वर्मा की 25 गेंद पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी के बावजूद ब्रेव बीस्टस की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 198 रन ही बना पाई। नवनीत वर्मा ने 45 रन व अंकुर त्यागी ने 39 रन का योगदान दिया। विपुल गर्ग ने 2 विकेट लिए। रोहित को एक विकेट मिला। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रोहित को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post