रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन के गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही पीपीएल सीजन 1 के लीग मैच में टीम डिफेंडर का मुकाबला टीम इन्विंसिबल से हुआ। टीम डिफेंडर ने मैच 32 रन से जीत लिया। मैच में टॉस जीतकर टीम डिफेंडर ने पहले बल्लेबाजी की व मोहित पंत की 59 गेंद पर 98 रन की पारी की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 240 रन बनाए।
मोहित पंत ने 13 चौके व 3 छक्के लगाए। अब्दुल ने 18 गेंद पर 4 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 52 रन व मोहित पंडित ने 28 गेंद पर 4 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। चेतन खुराना ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए। टीम इन्विंसिबल 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 गेंद पहले 19.3 ओवर में 208 रन बनाकर आउट हो गई।
मनीष सिंह ने 18 गेंद पर 2 चौकों प 5 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। कप्तान कादियान ने 17 गेंद पर 5 चौकों व 1 छक्के की मदद से 32 रन बनाए। मनमोहन ने 19 व संुशांत ने 18 रन का योगदान दिया। सौरभ पुनिया ने 3 ओवर में 20 रन देकर व कप्तान दिलीप ने 3ण्3 ओवर में 32 रन देकर 3-3 विकेट लिए। अंशुल त्शगी ने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहित पंत को दिया गया।