इस्कॉन मंदिर राजनगर श्री राधाष्टमी महामहोत्सव पर इस्कॉन मंदिर राजनगर भक्तिरस से सराबोर हुआ


◼️हरिनाम संकीर्तन, महाभिषेक, पुष्पाभिषेक एवं 56 भोग के साथ भक्तों ने मनाया श्री राधारानी का दिव्य प्राकट्य महोत्सव



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री राधारानी का दिव्य प्राकट्य दिवस श्री राधाष्टमी महामहोत्सव शनिवार को इस्कॉन मंदिर, राजनगर सेक्टर-11 में श्रद्धा चं भक्तिमय भाव से मनाया गया। महामहोत्सव से  मंदिर परिसर भक्ति, उल्लास और हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि से गूंज उठा। महामहोत्सव का शुभारंभ महा हरिनाम संकीर्तन से हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने महामंत्र का सामूहिक कीर्तन करते हुए नृत्य किया और श्री राधारानी के प्रति अपनी श्रद्धा एवं प्रेम अर्पित किया। इसके पश्चात श्री राधारानी का भव्य महाभिषेक किया गया। भक्तों ने पुष्प अर्पित कर श्री राधारानी के दिव्य स्वरूप का दर्शन किया। दोपहर 12 बजे 56 भोग अर्पित किया गया व दोपहर 12.30 बजे महाआरती हुई। 

मंदिर अध्यक्ष आदिकर्ता प्रभु जी ने बताया कि श्री राधाष्टमी भक्तों के लिए अत्यंत विशेष एवं आनंदमय अवसर है। राधारानी भक्ति की अधिष्ठात्री हैं और उनकी कृपा के बिना श्री कृष्ण की भक्ति प्राप्त करना अत्यंत कठिन है। श्री राधाष्टमी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राधारानी के दिव्य प्रेम, करुणा एवं भक्ति-भाव का स्मरण करने का पावन अवसर है। राधाष्टमी के इस पावन अवसर पर भक्तगण संकीर्तन, अभिषेक, आरती एवं महाप्रसाद के माध्यम से श्री राधारानी की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का इस दिव्य महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए स्वागत किया। 

राधाष्टमी पर श्री श्री राधा मदन मोहन का अत्यंत मनोहारी एवं विशेष श्रृंगार किया गया। पूरे मंदिर परिसर को सुगंधित एवं रंग-बिरंगे पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे मंदिर का वातावरण अत्यंत दिव्य और मनमोहक हो उठा सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post