रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे पीपीएल सीजन 1 के लीग मैच में द टायकूंस ने रॉयल सुपरकिंग्स को मात दी। टीम ने मैच 69 रन से जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का द टायकूंस का निर्णय सही साबित हुआ और टीम ने 20 ओवर में 20 ओवर में 8 विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर बना डाला। राहुल चौहान ने 26 गेंद पर 5 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 56 रन की पारी खेली। कुमार संदीप ने 24 गेंद पर 39 व राकेश रविश ने 24 गेंद पर 35 रन बनाए।
पंकज कुमार ने 21 रन का योगदान दिया। अमल चौधरी ने 4 ओवर में 41 रन देकर व गौरव त्यागी ने 2 ओवर में 29 रन देकर 2-2 विकेट लिए। 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल सुपरकिंग्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन ही बना पाए और 69 रन से मैच हार गए। विनीत श्रीवास्तव ने 34 व अमल चौधरी ने 22 रन का योगदान दिया। सैयद मंसूर अली रिजवी ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विनीत व मोनू मलिक को 2-2 विकेट मिले।