फैंटम इलेविन ने पावर हिटर्स को 8 रन से हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- रेड एपल टी 20 कैश प्राइज टी 20 कप का लीग मैच पावर हिटर्स व फैंटम इलेवन के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में फैंटम इलेविन 8 रन से विजयी रही। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर फैंटम इलेविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बनाए। प्रिंस त्यागी ने 30 गेंद पर 58 रन की पारी खेली। 

टोनी ने 23, साकेत निर्वाण ने 21 व पंकज चौहान ने 19 रन का योगदान दिया। जी के धोनी ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए। जवाब में पावर हिटर्स की टीम 20 ओवर में 3 विकेट पर 188 रन ही बना पाई। अर्जुन ने 47 गेंद पर 65 रन व माधवन चौधरी ने 46 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। साकेत निर्वाण, गौरव चौधरी व हर्ष निर्वाल को 1-1 विकेट मिला। प्लेयर ऑफ द पुरस्कार से प्रिंस त्यागी को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post