रिपोर्ट :- विकास शर्मा
हरिद्वार :- हरिद्वार की उपनगरी कनखल स्थित भगवंतपुरम कालोनी नगर निगम व स्थानीय नेताओं की उपेक्षा का शिकार बनी हुई है। विगत कई दिनों से यहां प्रकाश व्यवस्था तथा सफाई व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। कालोनी में प्रकाश तथा सफाई व्यवस्था न होने के कारण बच्चों और बुजुर्ग व्यक्तियों तथा कॉलोनी वासियों के लिए संक्रमण और दुर्घटनाओं का अंदेशा लगातार बना हुआ है।
कनखल की भगवंतपुरम कॉलोनी में विगत कई दिनों से प्रकाश व्यवस्था ठप पड़ी हुई है तथा किसी भी सफाई कर्मी की यहां नियमित रूप से नियुक्ति नहीं की गई है। जिसके कारण कॉलोनी के रास्ते में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। कॉलोनी में प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण छोटे बच्चे तथा बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहा है। कॉलोनी के मुख्य गेट पर दीवार बनने के कार्य के कारण वहां ठेकेदार द्वारा बिल्डिंग मटेरियल और मिक्सर मशीन के खड़े होनें से तथा मेंन गेट के आसपास की दुकानों के बाहर अव्यवस्थित वाहनों के कारण मुख्य मार्ग काफी संकरा हो गया है। जिसके कारण वाहनों के आवागमन में कॉलोनी वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कालोनी के स्थानीय नेताओं का भी ध्यान कॉलोनी की इन समस्याओं के निराकरण पर नहीं गया। भगवंतपुरम कॉलोनी काफी समय से नगर निगम तथा स्थानीय नेताओं की उपेक्षा का शिकार बनी हुई है। कॉलोनी वासियों ने नगर आयुक्त तथा पार्षद व स्थानीय नेताओं से अपील की है कि कॉलोनी की प्रकाश व्यवस्था तथा सफाई व्यवस्था हेतु स्थाई रूप से आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा कालोनी में मक्खी मच्छर और संक्रमण के प्रकोप से बचाव हेतु दवाई का छिड़काव कराया जाए।