रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे रेड एपल कैश प्राइज टी 20 कप के लीग में डार्क हार्सेस ने मिगसन मार्वल्स पर 99 रन से जीत दर्ज की। विजयी टीम के लिए 92 रन की पारी खेलने वाले सोनू चौहान मैन ऑफ द मैच रहे। डार्क होर्सेस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 20 ओवर में 3 विकेट पर 265 रन का विशाल स्कोर खडा कर डाला।
सोनू चौहान ने 51 गेंद पर 12 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 92 रन व अभिषेक ने 37 गेंद पर 13 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। अभिषेक त्यागी ने 24 गेंद पर 60 रन की पारी खेली। 266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिगसन मार्वल्स 18.4 ओवर में 166 रन पर आउट हो गया। रिशांत ठाकुर ने 39 गेंद पर 77 रन की पारी खेली। यश शर्मा ने 27 रन का योगदान दिया। जीवन, हरीश नेगी, विनोद दीक्षित व रोहित यादव ने 2-2 विकेट लिए।