रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही पीपीएल सीजन 1 का लीग मैच में स्पार्टन वारियर्स ने आसानी से जीत लिया। टीम ने नाइटहॉक को 5 विकेट से हराया। मैच में टॉस नाइटहॉक ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। निजाम चौधरी ने 39 गेंद पर 50 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके व एक छक्का लगाया। दीपक ने 18 गेंद पर 2 चौके व 2 छक्के लगाकर नाबाद 35 रन बनाए। जावेद ने 26 रन व प्रदीप त्यागी ने 19 रन का योगदान दिया।
हरिंद्र शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए। स्पार्टन वारियर्स ने 18.1 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। टीम के कप्तान मानस ने एक और शानदार पारी खेली व 34 गेंद पर 7 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। विकेट कीपर तनुज बंसल ने 32 गेंद पर 4 चौकों व 6 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए और नॉट आउट रहे। नाजिर अहमद ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। 1 विकेट लेने के अलावा 64 रन की पारी खेलने वाले मानस को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।