रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित लक्ष्य स्पोटर्स क्रिकेट ग्राउंड पर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी व एसकेआई ए के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी 62 रन से विजयी रही। टॉस हारने पर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण मिला। टीम ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 272 रन बनाए। कृष्ण राजौरिया ने 39 गेंद पर ही 4 र्चाैकों व 7 छक्कों की मदद से 75 रन ठौंक डाले। पार्थ गोस्वामी ने 12 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 75 रन की पारी खेली।
कप्तान उदय शर्मा ने 64 रन की पारी में 8 चौके व 3 छक्के लगाए। एसकेआई ए के कप्तान अनुराग ने 49 रन देकर 3 विकेट लिए। एसकेआई ए के विकेट लगातार गिरते रहे व कोई बडी पार्टनरशिप भी नहीं हो पाई। इसी के चलते टीम 34.3 ओवर में 210 रन बनाकर आउट हो गई। विवेक गुप्ता ने 45, अमन ने 36, हरमन सिंह ने 28 व आलोक ने 25 रन का योगदान दिया। पार्थ गोस्वामी ने 20 रन देकर 3 विकेट लिए। उदय शर्मा व अंकित शर्मा को 2-2 विकेट मिले। बल्ले व गेंद से शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को विजयी बनाने वाले पार्थ गोस्वामी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।