रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही पीपीएल सीजन वन के लीग मैच में स्पार्टन वारियर्स को आसान जीत मिली। टीम ने बिंदास पलटन को 7 विकेट से हरा दिया। मैच में ंिबंदास पलटन का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निणर्य सही साबित नहीं हुआ और टीम 17.5 ओवर में 123 रन बनाकर आउट हो गई। टीम को पहला झटका 24 रन पर लगा और यही से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। टीम के राहुल गोसाईं 29 रन, अश्विनी सिंह 28 व कप्तान विक्की मुदगल को छोडकर कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक पाया।
स्पार्टन वारियर्स के सचिन मोर्या ने 3.5 ओवर में 20 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया। कप्तान मानस ने 12 रन देकर व हरेंद्र शर्मा ने 21 रन देकर 2-2 विकेट लिए। स्पार्टन वारियर्स ने 12.3 ओवर में 3 विकेट पर 125 रन बनाकर 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। रोहित ने 33 गेंद पर 5 चौकों व 6 छक्कों की मदद से 65 रन की पारी खेली। मानस 33 रन बनाकर नॉट आउट रहे। गौरव चौधरी ने 18 रन का योगदान दिया। मनोज ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मानस को दिया गया।