पीपीएल सीजन 1 में टाइरंट ने द डोमिनेटर्स को 5 विकेट से हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन के गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे पीपीएल सीजन 1 में द डोमिनेटर्स व टाइरंट के बीच मैच खेला गया। टाइरंट ने मैच 5 विकेट से जीत लिया। द डोमिनेटर्स ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टायरंट के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के आगे द डोमिनेटर्स के बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए और टीम 19.3 ओवर में 139 रन बनाकर आउट हो गई। रोहित तोमर ने सबसे अधिक 39 रन बनाए। अभिजीत डागर ने 28 रन व अमित तेवतिया ने 26 रन का योगदान दिया। 

टाइरंट के विवेक शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। सुरजीत ने 2 ओवर में 7 रन देकर व अभिषेक ने 2.3 ओवर में 19 रन देकर 2-2 विकेट लिए। टाइरंट ने 140 रन का लक्ष्य 17.3 ओवर में 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। सुमित सेठ ने 36 गेंद पर 51 रन की पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कप्तान राजकुमार बिश्नोई ने 32 रन का योगदान दिया। निशांत 25 रन बनाकर नॉट आउट रहे। द डोमिनेटर्स की ओर से अनिल राठौर ने 2 ओवर में 17 रन देकर व अभिजीत डागर ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2-2 विकेट लिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post