आदित्य सिंह का चयन यूपीएल.3 में हुआ





रिपोर्ट :- अजय रावत 

ग़ाज़ियाबाद :- युवा क्रिकेटर आदित्य सिंह का चयन उत्तराखंड प्रीमियर लीग- 3 लीग के लिए हुआ है। वे उद्यम सिंह नगर  की टीम से अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। साहिबाबाद निवासी आदित्य सिंह देहरादून से अंडर 23 कर्नल सी के नायडू भी खेल चुके है। उनके कोच राजेश तूंज हैं, जो रामराज्य अकादमी, देहरादून के भी कोच हैं। 

आदित्य की प्रतिभा को निखारने में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज व उनके स्कूल कोच अनीश मलिक ने अहम योगदान दिया है। आदित्य सिंह बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज हैं।  उनके चयन से परिवार और खिलाड़ियों में ख़ुशी का माहौल है। उनके पिता प्रदीप सिंह ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आदित्य उत्तराखंड प्रीमियर लीग 3 में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post