रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद ;- रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड राजनगर एक्सटेंशन पर खेले जा रहे रेड एपल हॉट वेदर टी 20 कप में टीम सुपर इलेविन ने सनराइजर्स क्रिकेट क्लब पर 28 रन से जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से 96 रन की पारी खेलने वाले अबीर स्वरूप प्लेयर ऑफ द मैच रहे। टॉस टीम सुपर इलेविन ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने अबीर स्वरूप की 60 गेंद पर 13 चौकों व 1 छक्के की मदद से खेली गई 96 रन की पारी की मदद से 20 ओवर में 8 विकेट पर 189 रन बनाए। सचिन चौधरी ने नाबाद 28 व कप्तान अरूण सिंह ने 18 रन का योगदान दिया।
सनराइजर्स क्रिकेट क्लब के कप्तान डॉ अनिरूद्ध लोचन ने 4 ओवर में 39 रन देकर पंकज राणा ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2-2 विकेट लिए। सनराइजर्स क्रिकेट क्लब को पहला झटका 12 रन पर ही लग गया। इस ढटके से टीम संभल नहीं पाई और 20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन ही बना पाई। मनमोहन ने 30 गेंद में 5 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली। कार्तिक त्यागी ने 28 रन का योगदान दिया। राजेश कुमार सिंह ने 4 ओवर में 40 रन देकर 3, सचिन चौधरी ने 3 ओवर में 20 रन देकर व यशपाल सिंह ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2-2 विकेट लिए।