भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने आज मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का यह स्वागत कार्यक्रम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंअर बासित अली के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसी दौरान सरदार बलप्रीत सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 

सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह, समर्पण व संगठन के प्रति और निष्ठावान बनाने वाला रहा, जो हम सभी कार्यकर्ताओं को ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करेगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंअर बासित अली व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी को नए शिखर तक ले जाने व नया इतिहास रचने के लिए तैयार है।

Post a Comment

Previous Post Next Post