गिल्टज टीम ए 7 विकेट से जीती




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड राजनगर एक्सटेंशन में खेले गए 20 ओवर के मैच में गिल्टज टीम ए 7 विकेट से विजयी रही। टीम ने 172 रन के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। फैंटम स्टार्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लबाजी की व 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बनाए। अमन शर्मा ने 21 गेंद पर 36 रन व अंकित ने 22 गेंद पर 35 रन का योगदान दिया। गिल्टज टीम ए की ओर से मानस ने 4 ओवर में 28 रन देकर विकेट लिए। 

वहीं सुशील जैन ने 2 ओवर में 17 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया। गिल्टज टीम ए ने 16.1 ओवर में 3 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। मानस ने 43 गेंद पर 10 चौकों व 2 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन की पारी खेली। मोहित राठी ने 10 गेंद में 30 रन बनाए। कार्तिक त्यागी 28 रन बनाकर नॉट आउट रहे। 3 विकेट लेने के बाद 72 रन की नाबाद पारी खेलने वानले मानस को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post