रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- दशलक्षण पर्व के उपलक्ष्य में जैन महिला समिति द्वारां आचार्यश्री विनश्चय सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में कविनगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दस दिन तक सिर्फ एक बार जल लेकर साधना करने वाले व्रतियों का अभिनंदन किया गया। जैन महिला समिति की अध्यक्ष रेखा गोयल जैन ने बताया कि समिति प्रति वर्ष ऐसी व्रतियों का साधकों का सम्मान करती है।
इन पावन दिनों में ऐसी कठोर साधना करने वाले श्रावक श्राविका धन्य हैं और इनसे पूरे समाज को प्रेरणा मिलती है। मंत्री प्रणति ऋचा जैन ने बताया कि समिति के पदाधिकारी पिछले 21 सालों से हर वर्ष ऐसे तपस्वी व्रतियों का अभिनंदन कर स्वयं को धन्य मानते हैं। जम्बू प्रसाद, प्रदीप जैन सन्मति, राजू, अजय जैन, ऋषि जैन आदि भी मौजूद रहे।