रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित पीपीएल सीजन वन का लीग मैच द टायकूंस व द इन्विन्सबल के बीच खेला गया। मैच में द टायकूंस 5 विकेट से विजयी रहा। मैच में टॉस द इन्विन्सबल ने जीता और पहले बल्लेबाज करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। अचिंत्य सिंह ने 38 गेंद में खेली 54 रन की पारी में 5 चौके व 3 छक्के लगाए। सुशांत सुराज ने 38, मनीष सिंह ने 23, मनमोहन व अभिषेक ने 20-20 रन का योगदान दिया। नितिन चौहान ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। अमित चौधरी ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया। द टायकूंस ने 16.4 ओवर में 5 विकेट पर 176 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया।
विनीत शर्मा ने मनमोहन की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कुमार संदीप ने 38 गेंद पर 6 चौकों व 1 छक्के की मदद से 51 रन व राहुल चौहान ने 22 गेंद पर 1 चौके व 6 छक्कों की मदद से 49 रन की पारी खेली। सचिन चौधरी ने 12 गेंद पर 1 चौके व 3 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए और नॉट आउट रहे। प्रवीण त्यागी ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कुमार संदीप को दिया गया।