रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- निलायंस एक्सट्रीम ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही एसबी ब्लैसिंग चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम ने सेमीफाइनल में देसी बुल्स क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया। सेमीफाइनल में टॉस जीतकर देसी बुल्स क्रिकेट क्लब का पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय सही साबित नहीं हुआ और पूरी टीम 19.3 ओवर में 155 रन पर ही आउट हो गई। विवेक शर्मा ने सबसे अधिक 27 रन बनाए। कप्तान इंद्रजीत सिंह सिरोही ने 24, देवेश मिश्रा ने 23 व लक्की ने 20 रन का योगदान दिया।
अश्वनी जायसवाल ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिए। प्रवीण त्यागी व शेखर को 2-2 विकेट मिले। निलायंस एक्सट्रीम ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर 157 रन बनाकर आसान जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया। शेखर ने 41 रन की पारी खेली। रघुबीर सिंह रावत ने 36 रन बनाए। अमन मिश्रा 27 व कीर्ति मलिक 19 रन बनाकर नॉट आउट रहे। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अश्वनी जायसवाल को दिया गया।