रोमांचक मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी जीती





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- टीपीजी क्रिकेट अकैडमी व एसकेआई वाईएससी के बीच खेला गया 40 ओवर का मैच रोमांचक रहा। मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी 1 विकेट से विजयी रही। राजनगर एक्सटेंशन स्थित इंस्पिरेशन क्रिकेट गाउंड पर टॉस जीतकर एसकेआई वाईएससी ने पहले बल्लेबाजी की व 28.5 ओवर में 152 रन बनाकर आउट हो गई। राजशेखर चतुर्वेदी ने 32 रन, मनमोहन कुमार ने 20 रन व आकर्ष चौधरी ने 18 रन का योगदान दिया। 

टीपीजी क्रिकेट अकैडमी के कप्तान अंकित शर्मा, यश पांडे, पूरण व गोपल ने 2-2 विकेट लिए। टीपीजी क्रिकेटइ अकैडमी के 9 विकेट 130 रन पर गिर गए। ऐसी सिथति में सुधांशु कुमार यादव ने नाबाद 31 रन की पारी खेकलर व 10 वें विकेट के लिए नाबाद 23 रन की पार्टनरशिप कर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी का स्कोर 29.1 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन तक पहुंचाकर 1 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। आर्यन ने 54 रन की पारी खेली। आकर्ष चौधरी ने 4 व मनमोहन कुमार ने 2 विकेट लिए। प्लेयर औफ द मैच का पुरस्कार अंकित शर्मा को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post