श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन का 16वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन का 16 वां स्थापना दिवस धूमधाम सें मनाया गया। समारोह में संस्था के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, विशेष शिक्षकों, अभिभावकों एवं बच्चों ने भाग लिया। समारोह का शुभारंभ  संस्था के अध्यक्ष महंत मुकेशानंद गिरि महाराज व सचिव सुशील मिश्रा ने किया। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर संस्था द्वारा पिछले 16 वर्षों से दिव्यांगजनों एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए किए जा रहे शैक्षिक, प्रशिक्षण, पुनर्वास एवं सर्वांगीण विकास से संबंधित कार्यों की जानकारी दी गई। 

संस्था के अध्यक्ष महंत मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। संस्था के सचिव सुशील मिश्रा ने संस्था की आगामी योजनाओं एवं बच्चों के हित में किए जा रहे  प्रयासों के बारे में बताया। ज्योति शर्मा, अंजली त्यागी, श्याम सुंदर, प्राची नेगी, स्वाति चौधरी, निखत परवीन, अरुण कुमार सहित संस्था के समस्त स्टाफ एवं सहयोगियों ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग दिया। सभी अतिथियों, अभिभावकों, कर्मचारियों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया गया। सभी ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post