गिल्टज टीम ए ने एवीएस विंटर बैश प्राइज टूर्नामेंट जीता




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गिल्टज टीम ए ने एवीएस विंटर बैश प्राइज टूर्नामेंट जीत लिया। टीम ने फाइनल में एसएसवीएम इलेविन को 25 रन से हराया। एवीएस क्रिकेट ग्राउंड राजनगर एक्सटेंशन पर खेले गए फाइनल में टॉस गिल्टज टीम ए ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 

टीम ने रिशांत ठाकुर के 29 गेंद पर बनाए 35 रन व सेफू के 31 गेंद पर बनाए 35 रन की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। जीवा धामी ने 27 व करन लोहिया ने 26 रन का योगदान दिया। एसएसवीएम इलेविन के अमरीश ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएसवीएम इलेविन 18.1 ओवर में 142 रन बनाकर आउट हो गई। 

सौरभ ने 18 गेंद पर 3 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेलीं। विजय आर्य ने 28 रन, दीशु आर्य व अमित ने 15-15 रन का योगदान दिया। रिशांत ठाकुर ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। सेफू ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए। कप्तान जावेद खान को 1 विकेट मिला। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रिशांत ठाकुर को दिया गया। टूर्नामेंट में सबसे अधिक 26 विकेट लेने पर जावेद खान को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post