रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन के गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही पीपीएल सीजन वन टी 20 के लीग मैच में टाइरंट ने बिंदास पलटन को 73 रन से मात दी। 174 रन बनाने के बाद टाइरंट ने बिंदास पलटन को 101 रन पर ही समेट दिया। टॉस जीतकर टाइरंट ने पहले बल्लेबाजी की व 19 ओवर में 174 रन बनाकर आउट हो गई। सोनू पंडित ने 34 गेंद में 64 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 4 चौके व 5 छक्के लगाए। नकुल शर्मा ने 28 गेंद पर 3 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। वहीं सुमित सेठ ने 26 गेंद पर 37 रन बनाए जिसमें 3 चौके व 2 छक्के शामिल रहे। राहुल गुसाईं ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए।
चंदन चौधरी ने 3 ओवर में 31 रन देकर व अंकुज ने 2 ओवर में 17 रन देकर 2-2 विकेट लिए। 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिंदास पलटन 14.5 ओवर में 101 रन बनाकर ढेर हो गई। धीरज त्या्रगी 19 रन, पवन कुमार 18 रन व राहुल गुसाईं 11 रन को छोडकर टीम का अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकडे तक नहीं पहुंच पाया। अफजल हुसैन ने 2.5 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। अनुप ने 1 ओवर में 4 रन दिए और 2 बल्लेबाजों को आउट किया। अंशुल ने 2 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। प्लेयरद ऑफ द मैच का पुरस्कार सोनू पंडित को दिया गया।