पीपीएल सीजन वन में टीम डिफेंडर की एक और शानदार जीत




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद - पीपीएल सीजन वन के लीग मैच में टीम डिफेंडर ने एक और जीत हासिल की। टीम ने रॉयल सुपरकिंग्स को 76 से हरा दिया। राजनगर एक्सटेंशन के गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टीम डिफेंडर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 206 रन का स्कोर खडा किया। मोहित पंत ने 42 गेंद में 67 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके व 1 छक्का लगाया। शेटटी ने 20 गेंद पर 2 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 44 रन ठौंके। अंशुल त्यागी ने भी 9 गेंद पर 3 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 27 रन की पारी खेली। 

रॉयल सपुरकिंग्स की ओर से मोहित ने 4 ओवर में 40 रन देकर व यावर लतीफ ने 2 ओवर में 29 रन देकर 2-2 विकेट लिए। रॉयल सुपरकिंग्स के बल्लेबाज शुरू से ही दबाव में दिखे। इसी के चलते टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 130 रन ही बना पाई। विनीत श्रीवास्तव ने 32 गेंद पर 3 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेली। अमल चौधरी ने 24 रन का योगदान दिया। टीम डिफेंडर के गेंदबाज डॉ अजय त्याग ने 3 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। कमल गिल ने 3 ओवर में 26 रन देकर व अनुभव सिंघल ने 2.4 ओवर में 10 रन देकर 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से मोहित पंत को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post