न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन हुआ




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में सोमवार को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद साउथएंड के सहयोग से आयोजित मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। छात्र-छात्राओं के कान, नाक, गले, आंखों व दांतों की जांच की गई। 

वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं की फाइब्रोस्केन, पीएफटी, बोन डेंसिटी, रेंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, कैल्शियम के साथ यूरिक एसिड की जांच की गई। स्कूल की प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। अतः हम सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद साउथएंड के पदाधिकारियों व सभी चिकित्सकों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post