रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- रेड एपल हॉट वेदर टी 20 कप में गेमचैंजर्स इलेविन व मैन इन ब्लू के बीच खेला गया मैच एकतरफा रहा। मैच में गेमचैंजर्स इलेविन 68 रन से विजयी रही। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में गेमचैंजर्स इलेविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 148 रन ही बना पाई। टीम की शुरूआत खराब रही और 55 रन पर ही 7 विकेट गिर गए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हैप्पी ने 30 गेंद पर 3 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर टीम का स्कोर 100 के पार कराया।
अमित चौधरी ने 17 गेंद पर 3 चौकों की मदद से नाबाद 28 रन की पारी खेली। सचिन पाल ने 16 व दुष्यंत सिंह ने 14 रन का योगदान दिया। रोहित प्रजापति ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए। निखिल वर्मा ने 3 ओवर में 32 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया। 149 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैन इन ब्लू की टीम 12.1 ओवर में 80 रन पर ही ढेर हो गई। आशीष देव 15 रन व अंश 11 रन ही दहाई के आंकडे तक पहुंच पाए। गेमचैंजर्स इलेविन के कप्तान अमित चौधरी ने 3 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट झटके। अर्चित त्यागी व पीयूष तेवतिया ने 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अमित चौधरी को दिया गया।