रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही पीपीएल सीजन वन के लीग मैच में टाइरंट ने स्पार्टन वारियर्स पर रांेमांचक जीत दर्ज की। टीम ने 3 गेंद शेष रहते 208 रन का टारगेट प्राप्त कर लिया। मैच में टाइरंट नंे टॉस जीतकर स्पार्टन वारियर्स को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया जिसने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 207 रन का स्कोर खडा किया। रोहित ने 36 गेंद पर 6 चौकों व 7 छक्कों की मदद से 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। अजय गुप्ता ने 23 गेंद पर 39 रन व निशांत गुप्ता ने 12 गेंद पर 20 रन का योगदान दिया।
टाइरंट की ओर से सलमान अंसारी ने 4 ओवर 26 रन देकर 4 विकेट झटके। निशांत ने 3 ओवर में 30 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया। टाइरंट के दोनों ओपनर जल्दी आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सुमित सेठ ने शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी की व 50 गेंद पर 8 चोकों व 10 छक्कों की मदद से 116 रन की पारी खेली।
उनकी पारी की मदद से टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 209 रन बनाकर 4 विकेट से मैच अपने नाम किया। कप्तान राजकुमार बिश्नोई ने 37 रन व सलमान अंसारी ने नाबाद 25 रन का योगदान दिया। स्पार्टन वारियर्स की ओर से हरिंद्र शर्मा ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सुमित सेठ को सम्मानित किया गया।