रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- क्रीज क्रूसेडर्स का रेड एपल बैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत का अभियान जारी है। टीम ने फैंटम इलेविन को लीग मैच में 3 विकेट से पराजित किया। रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फैंटम इलेविन ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 139 रन बनाए। शशांक शर्मा ने सबसे अधिक 38 रन बनाए। निश्चय पुनिया 35 रन बनाकर नाबाद लौटे।
अश्वनी सिंह ने 24 रन का योगदान दिया। क्रीज क्रूसेडर्स के प्रीत चौधरी, मानव नागपाल, दीपांशु चौधरी व कप्तान हिमांशु चौधरी को 1-1 विकेट मिला। क्रीज क्रूसेडर्स ने 15.4 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। सुमित ने 43 गेंद पर नाबाद 55 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। अभिनव राज ने 35 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त रन के रूप में 31 रन मिले। जैशु सिंघल ने 4 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट लिए।