जैन महिला समिति ने ऋषभाचंल ध्यान योग केंद्र में तीज महोत्सव मनाया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- जैन महिला समिति द्वारा मेरठ रोड स्थित ऋषभाचंल ध्यान योग केंद्र में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। तीज महोत्सव में गाजियाबाद के अलावा दिल्ली, मेरठ आदि शहरों की 400 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं ने झूले का आनंद भी लिया। अनेक खेलों का आयोजन भी किया गया। 

सभी महिलाओं ने मां श्री कौशल का आशीर्वाद प्राप्त किया। मां श्री कौशल ने कहा कि जनमानस में सौहार्द रहे और सभी आपस में मिलकर रहें, इस उददेश्य से ही पर्व बनाए गए हैं। उन्होंने ऋषभाचंल ध्यान योग केंद्र में तीज पर्व की शुरूआत करने वाली प्रज्ञा जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की अध्यक्ष रेखा गोयल, सचिव प्रणति रिचा जैन, मंजू जैन व अलका जैन ने महिलाओं को श्रृंगार सामग्री भेंट की।

Post a Comment

Previous Post Next Post